सभी को यह बताकर बहुत ही हर्ष हो रहा है कि ‘‘वस्तु एवं सेवाकर दिवस समारोह – 2018’’ आयोजित कार्यक्रम में इम्पीरियल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री को वर्ष 2017-18 के केन्द्रीय वस्तु एवं सेवाकर के कार्यान्वयन में उत्कृष्ठ कार्य हेतु प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया है।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री राजपाल सिंह शेखावत, माननीय उद्योग मंत्री, राजस्थान सरकार रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एस. एल. मीना, मुख्य आयुक्त, केन्द्रीय वस्तु व सेवाकर एवं उत्पाद शुल्क ने की। कार्यक्रम में श्रीमति सिम्मी जैन, अतिरिक्त महानिदेशक, अंकेक्षण, श्री अरूण कुमार, आयुक्त, श्री प्रवीण गुप्ता, वित्त, सचिव, श्री आलोक गुप्ता, आयुक्त, वाणिज्य कर, के साथ-साथ अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

इम्पीरियल चैम्बर सभी व्यापारी बन्धुओं की समस्याओं को सरकार के द्वार पर पहुँचाने तथा उनका निराकरण करवाने के उद्देश्य से आगे भी कार्य करता रहेगा।
“इम्पीरियल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री, वर्ष 2017-18 के केन्द्रीय वस्तु एवं सेवाकर के कार्यान्वयन में उत्कृष्ठ कार्य हेतु प्रशंसा पत्र से सम्मानित”

Download My Profile

Enter your basic details to download my profile PDF. You’ll be redirected to the thank-you page where the file will download automatically.